वाल्मिकी संगठन की बैठक में 4 कर्मचारियों को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र) NIT:

वाल्मिकी संगठन की बैठक में 4 कर्मचारियों को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

वाल्मीकि संगठन कार्यालय पर महिला मंडल पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें 100 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। बैठक में लंबित मांगों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। तत्पश्चात वाल्मीकि संगठन के संस्थापक उमेश जंगाले ने सभी महिलाओं को लंबित मांगें मनवाने एवं समस्याओं का निराकरण करवाने हेतु आश्वस्त किया। उन्होने कहा की वाल्मीकि संगठन के बेनर तले पुनः सामाजिक गतिविधियां प्रारंभ की जायेंगी। उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण वाल्मीकि संगठन की गतिविधियां पर विराम था, अब समाज हित के लिए पुनः गतिविधियां प्रारंभ करेंगे। बैठक पश्चात 4 दिन पुर्व गुजरात के वडोदरा की एक होटल का सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे 4 सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मृत्यु पर दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जसोदा बोयत, दीपा ढोलकर, सुनीता सुंगत, रूपाली जंगाले, पूजा घारु, गंगा चावरे, निर्मला सौदे, शिवानी बोयत, नीतू सोनवाल, सारदा गोहर, ज्योती कछ्वाय, आशा आदिवाल, पूजा पथरोल, आदी महिलाए उपस्थित थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version