संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:
ग्वालियर दक्षिण विधायक श्री प्रवीण पाठक जी ने आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में आने वाले सभी स्कूलों को, स्मार्ट क्लास की जगह स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। आज सुबह विधायक श्री पाठक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, एसपी श्री नवनीत भसीन, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री महिप तेजस्वी एवं एसडीएम श्री सी बी प्रसाद के साथ गजराराजा स्कूल में स्मार्ट क्लास का प्रेजेंटेशन देखने पहुंचे। इस अवसर पर विधायक श्री पाठक ने कहा कि केवल एक क्लास स्मार्ट बनाने से फायदा नहीं होगा पूरा स्कूल ही स्मार्ट होना चाहिए स्कूल में हर क्लास स्मार्ट होना चाहिए तभी छात्र-छात्राओं को पूरा लाभ मिल सकेगा विधायक जी ने कहा कि दक्षिण विधानसभा में आने वाले सभी स्कूलों को आगामी सत्र तक स्मार्ट स्कूल में तब्दील किया जाए। विधायक श्री प्रवीण पाठक जी ने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए प्लानिंग करें और सभी स्कूलों में सभी क्लास स्मार्ट बनाने के लिए प्लान बनाएं। विधायक श्री पाठक ने कहा कि इसके लिए फंड की कमी पड़ेगी तो फंड की व्यवस्था डिजिटल इंडिया के तहत की जाएगी।
छत्री बाजार एवं हुजरात सब्जी मंडी को भी किया जाएगा विश्व स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित
विधायक श्री प्रवीण पाठक जी ने आज छत्री बाजार स्थित सब्जी मंडी एवं हुजरात रोड पर स्थित सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया विधायक श्री पाठक ने इन दोनों मंडियों को सुव्यवस्थित और विश्व स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए निर्देश दिए विधायक श्री पाठक के साथ छत्री बाजार स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण करते समय कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, एसपी श्री नवनीत भसीन, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री महिप तेजस्वी एवं एसडीएम श्री सी बी प्रसाद मौजूद थे इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के सीईओ महिप तेजस्वी के साथ विधायक श्री पाठक ने हुजरात रोड पर स्थित सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया हुजरात रोड पर स्थित सब्जी मंडी एवं पास में ही शासकीय भूमि पर बनी दुकानों की जगह पर स्मार्ट पार्किंग के साथ साथ मंडी एवं दुकानों के लिए उचित और सुव्यवस्थित कांपलेक्स बनाने के लिए भी निर्देशित किया।
छत्री मैदान के गेट पर भी बनेगी स्मार्ट मैकेनाइज्ड पार्किंग: विधायक श्री प्रवीण पाठक
विधायक श्री प्रवीण पाठक जी स्मार्ट सिटी के सीईओ महीप तेजस्वी के साथ छत्री मैदान स्थित जिम पर भी गए वहां पर भी जिम को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए एवं कहा कि जब यह जिम खुली थी तब कौन-कौन से उपकरण यहां पर थे और आज कितने उपकरण बचे हैं उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए और यदि उनमें अंतर पाया जाए तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
विधायक श्री प्रवीण पाठक जी आज सुबह लक्ष्मी गंज स्थित सब्जी मंडी पहुंचे और वहां पहुंचकर व्यापारियों से मंडी में व्याप्त समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया विधायक श्री पाठक ने मंडी सचिव श्री देवेंद्र जादौन को निर्देश दिए कि मंडी में कम से कम तीन जगह पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं मंडी में शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए विधायक श्री पाठक ने मंडी में आवारा पशुओं की रोकथाम एवं मंडी को स्वच्छ और साफ बनाने के लिए भी निर्देश दिए विधायक श्री पाठक ने मंडी में उपस्थित व्यापारियों को कहा कि आपकी जो भी समस्याएं हैं आपका भाई आपका बेटा आपके साथ है जब भी आप मुझे समस्याओं से अवगत कराओगे तत्काल प्रभाव से उन समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक श्री पाठक को मंडी के व्यापारियों के द्वारा फलों से तोला गया।
