पत्रकारों का महा सम्मेलन आंबुआ में हुआ संपन्न, उम्मीद से भी अधिक पत्रकारों ने शिरकत की | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर/झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकारों का महा सम्मेलन आंबुआ में हुआ संपन्न, उम्मीद से भी अधिक पत्रकारों ने शिरकत की | New India Times

अलीराजपुर जिले के आंबुआ में आजाद पत्रकार संघ आंबुआ एवं प्रेस क्लब अलीराजपुर के तत्वावधान में गिरते सामाजिक मूल्यों के बीच पत्रकारों की कार्यशाला महा सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

पत्रकारों का महा सम्मेलन आंबुआ में हुआ संपन्न, उम्मीद से भी अधिक पत्रकारों ने शिरकत की | New India Times

अलीराजपुर जिले के आंबुआ में आजाद पत्रकार संघ आम्बुआ एवं प्रेस क्लब अलीराजपुर के तत्वाधान मेँ 16 जून 2019 रविवार को हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर मेँ पत्रकार सम्मेलन संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। स्वागत वंदना संगीता भावसार द्वारा प्रस्तुत की गई पत्रकार महा सम्मेलन का विषय गिरते सामाजिक मूल्यों के बीच कलमकारों की चुनौतियां पर पत्रकार सम्मेलन रखा गया था ! जिसमे आम्बुआ के वरिष्ठ पत्रकार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश महा सचिव श्री बृजेश खंडेलवाल एवं स्थानिय अध्यक्ष सुनिल चौहान की मेहनत रंग लाई।
और पत्रकार महा सम्मेलन सफल हुआ ! महा सम्मेलन मे दूरदराज से सैकड़ों पत्रकारों ने शिरकत की। पत्रकार महा सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मप्र के प्रदेश अध्यक्ष सैयद ख़ालिद कैश ने की एवं मुख्य अतिथि श्रीमति सीमा अलावा उप पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर, जिला प्रेस क्लब अलीराजपुर जिला अध्यक्ष राकेश तंवर, गोपाल मेलाना, झाबुआ के वरिष्ठ पत्रकार यशवंत पंवार आदि उपस्थित थे।

इनका हुआ सम्मान

पत्रकारों का महा सम्मेलन आंबुआ में हुआ संपन्न, उम्मीद से भी अधिक पत्रकारों ने शिरकत की | New India Times

वरिष्ठ पत्रकार गौपाल मैलाना, सुरेंद्र वर्मा अलीराजपुर, लक्ष्मीकांत जोशी जोबट, यशवंत पवार झाबुआ, कमल पारीक जोबट, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश तंवर जयंत बैरागी झाबुआ संगीता भावसार अलीराजपुर आदि का मुख्य अथितियो के हाथो सम्मान हुआ।

पत्रकारों का महा सम्मेलन आंबुआ में हुआ संपन्न, उम्मीद से भी अधिक पत्रकारों ने शिरकत की | New India Times

अखिल भारती पत्रकार सुरक्षा समिति मध्य प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट खालिद केश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता की स्थिति चिंता का विषय है कारपोरेट मीडिया और वास्तविक मीडिया के मध्य विभाजित पत्रकारिता को क्रांतिकारी और इमानदार पत्रकारों ने जिंदा रखा है। कारपोरेट मीडिया के मापदंड सच्ची पत्रकारिता को नष्ट कर रहे हैं ! हमारी एकता ही हमारी ताकत है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस कप्तान श्रीमती सीमा अलावा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ श्रीमती सीमा अलावा ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस से अधिक पत्रकार सजग रहते हैं। इन्हीं के कारण पुलिस और प्रशासन को बड़ी मदद मिलती है। पुलिस एवं पत्रकार एक दुसरे के पुरक है।
कार्यक्रम का संचालन शरद शास्त्री ने एवं आभार प्रदर्शन बृजेश खण्डेलवाल ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version