योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थाना मोहम्मद पुर खला क्षेत्र की छेदा चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ राधेश्याम पुत्र नन्हे लाल निवासी छेदा बाजार पुरवा को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 200 लीटर लहन भी नष्ट किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
