सुबेहा थाना क्षेत्र में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

सुबेहा थाना क्षेत्र में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के द्वारा चोर लुटेरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सुबेहा थाना पुलिस ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जिसके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो लिफ्टर सोनू रावत निवासी गुरु सहाय का पुरवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी का रहने वाले था जो बाराबंकी से लखनऊ जाकर दो अन्य साथियों की मदद से सुनसान इलाके में खड़ी बाइकों को अपना टारगेट बनाकर चोरी करता था। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर शुकुल बाजार तिराहा पर हैदर गढ़ की तरफ से आ रही लाल रंग की मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया जिस पर ऑटो लिफ्टर सोनू रावत पुलिस को देखकर अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया और पीछे बैठा एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने सोनू को पकड़ते हुए जब पूछताछ की तो उसके पास से कुल 10 मोटरसाइकिल बरामद हुईं जो एक साथ दसों मोटरसाइकिल को बेचने वाला था। फिल्हाल बाराबंकी पुलिस ने दो अन्य साथियों की खोजबीन तेज कर दी है पकड़े गए ऑटो लिफ्टर को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version