संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के पन्ना जिला के ग्राम पिपरबाह में लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने सरपंच दुली चन्द यादव पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। मामला नगर अमानगंज से महज 3 किलो मीटर दूर पिपरबाह पंचायत का है जहां पानी की एक एक बूंद को ग्रामीण तरस रहे हैं। दरअसल पिपरबाह में पानी की टंकी तो है लेकिन पानी की मोटर बिगत कई दिनों से खराब है जिसके चलते पानी की सप्लाई काफी दिनों से बाधित है।

लोगों ने बताया कि इस बात को लेकर जब ग्रामीण सरपंच से बात करने जाते हैं वह तो सीधे मुंह बात नहीं कर, उनका कहना होता है जिसको जहां शिकायत करना है कर आये में जब चाहूँगा तब यह होगा।

देश व क्षेत्रीय जनता हम सभी जानते हैं कि हमे और प्रथ्वी के हर प्राणी के जीवन में पानी भोजन और हवा कि प्रमुख भूमिका है किन्तु हम लोगों ने इसका सही उपयोग नहीं किया आज इसकी कमी स्पष्ट रूप से दिख रही है इस कमी को भारत व प्रदेश सरकार भी दूर नहीं कर सकती इसके लिए सभी देश वासियों एवं क्षेत्र वासियो को आगे आना चाहिए और बर्षात में बर्षा के पानी को खेत व नदी नालो में रोकने का काम करें एवं बृक्षो को लगाये व कटने से बचाऐ रक्षा करे ताकि सभी को इस बिकट समस्या से मुक्ति मिल जाए।।