हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:
राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोहल्ला शेख टोला, ताड़ तले, भूलन पुर, शाह कुली पुर, दारानगर मुन्ना पुरवा, नया गांव नवादा मैं सघन सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर पर डॉक्टर सुधीर पांडे अधीक्षक व रितेश मेहरोत्रा वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक के द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत 15 टीमों का गठन किया गया है

जो घर घर जाकर लोगों को यह बताया जा रहा है कि अगर 15 दिन से अधिक आप को बुखार रहता है या खांसी आती है या निरंतर आपका वजन घट रहा है तो इसकी जांच अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षय रोग विभाग में संपर्क कर अवश्य करा लें इसके साथ ही रोगी को प्रति माह रुपए 500 पोषण के रूप में दिए जाएंगे। इस कार्य में सामाजिक संस्था डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कार्यकर्ता मोहम्मद शकील अंसारी, अफसर अली अंसारी, सीमा बेगम मेहताब बैग व सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी का एक विशेष योगदान है जो सुबह से शाम तक लोगों को जानकारी दे रहे हैं कि हमारे क्षेत्र में एक भी रोगी ऐसा नहीं होना चाहिए जो टीबी से ग्रस्त हो और उसका समुचित इलाज ना हो सके। संस्था इस पर कार्य कर रही है की टीबी हारेगा और जीतेगा इंडिया। जिस तरह से पोलियो को जड़ से खत्म कर दिया गया है ठीक उसी तरह से टीबी को भी समाप्त करना है, संस्था के सभी पदाधिकारियों ने इस बात की शपथ ली है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक दिक्षित टीबी एचवी व इंद्रेश कुमार एसटीएस एवं संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
