पत्रकारों का महा सम्मेलन रविवार 16 जून को अलीराजपुर जिला आंबुआ में | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर/झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकारों का महा सम्मेलन रविवार 16 जून को अलीराजपुर जिला आंबुआ में | New India Times

अलीराजपुर जिले के आंबुआ में आजाद पत्रकार संघ आंबुआ एवं प्रेस क्लब अलीराजपुर के तत्वावधान में गिरते सामाजिक मूल्यों के बीच पत्रकारों को चुनौतियां के विषय पर महा सम्मेलन रखा गया है।
अलीराजपुर जिले के आंबुआ के इस सम्मेलन में सभी सम्मानित पत्रकारों आमंत्रित किया गया है।

आजाद पत्रकार संघ आम्बुआ एवं .प्रेस क्लब अलीराजपुर के तत्वाधान मेँ 16 जून 2019 रवीवार को हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर आम्बुआ अलीराजपुर मेँ “गिरते सामाजिक मूल्यों के बीच कलमकारों की चुनौतियां“ विषय पर पत्रकार महाकुंभ रखा गया है। आम्बुआ के वरिष्ठ पत्रकार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश महा सचिव श्री बृजेश खंडेलवाल आजाद पत्रकार संघ के द्वारा जानकारी देते हुऐ बताया है कि पत्रकारों के गिरते स्तम्भ को एक चुनौती मानते हुए यह पत्रकार महाकुम्भ का आयोजन किया गया है जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों को संबोधित कर पत्रकारों के हित में काम करेंग। जिसमें अलीराजपुर, झाबुआ एवं आसपास के जिलों के क्रांतिकारी पत्रकारों का समागम होगा।
पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि अलीराजपुर विधायक श्री मुकेश पटेल के मुख्य आतिथ्य मेँ सम्पन्न होने वाले इस पत्रकार महा सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मप्र के प्रदेश अध्यक्ष जनाब सैयद ख़ालिद कैस करेंगे।
विशेष अतिथि सुरेशचन्द्र वर्मा अपर कलेक्टर अलीराजपुर,
श्रीमति सीमा अलावा उप पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर
तथा किशोर शाह भाजपा जिला अध्यक्ष अलीराजपुर होँगे।
विशेष कार्यक्रम आजाद पत्रकार संघ आम्बुआ अध्यक्ष सुनिल चौहान एवं जिला प्रेस क्लब अलीराजपुर जिला अध्यक्ष राकेश तंवर द्वारा समस्त पत्रकार साथियों से विनती की गयी है कि अधिक से अधिक संख्या में समय पर इस प्रोग्राम में शिरकत कर सफल बनाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version