स्मार्ट सिटी परियोजना से शहरवासियों को जोड़ने की कार्ययोजना तैयार | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्मार्ट सिटी परियोजना से शहरवासियों को जोड़ने की कार्ययोजना तैयार | New India Times

स्मार्ट सिटी परियोजना से शहरवासियों को जोड़ा जाए, शहर के बुद्धिजीवियों से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सुझाव लिए जाएं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम कर स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति प्रदान की जाए। स्मार्ट सिटी के तहत एबीडी क्षेत्र के बाहर किस तरह से विकास कार्य संभव हो सकते हैं इसका प्रस्ताव तैयार किया जाए, यह बात क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक में कही।
प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एडीबी क्षेत्र के साथ ही पेन सिटी क्षेत्र में भी विकास के कार्य किए जाना चाहिए। इसके लिए आवश्यक हो तो प्रस्ताव तैयार कर उस पर निर्णय कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्मार्ट क्लास की जो परियोजना है, उसमे एक क्लास के साथ ही पूरे स्कूल को स्मार्ट स्कूल में किस प्रकार बनाया जाये इस पर कार्य किया जाना चाहिये।
बैठक में विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन सहित एडवाइजरी कमेटी के सदस्य, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version