पेरिस फैशन वीक एवं कान फ़िल्म फेस्टिवल में बतौर मेकअप आर्टिस्ट अपनी यूनिक शिनाख्त क़ायम की बुरहानपुर और भोपाल की बेटी अल्फ़िया बक्षी ने | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेरिस फैशन वीक एवं कान फ़िल्म फेस्टिवल में बतौर मेकअप आर्टिस्ट अपनी यूनिक शिनाख्त क़ायम की बुरहानपुर और भोपाल की बेटी अल्फ़िया बक्षी ने | New India Times

बोहरा समाज के सक्रिय सदस्य, वरिष्ठ समाज सेवी, पत्रकार एवं कांग्रेस नेता मुल्ला तफ़ज़्ज़ूल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बुरहानपुर में जन्मी और भोपाल में पली बढ़ी जुमाना पिता अख्तर हुसैन शाकिर की पुत्री अल्फ़िया बक्षी ने मेकअप आर्टिस्ट के माध्यम से अपने सपनों में रंग भरकर पैरिस फैशन वीक और कान फेस्टिवल में बतौर आर्टिस्ट अपनी अलग पहचान स्थापित कर बुरहानपुर और भोपाल (भारत ) का नाम पूरी दुनिया में रोशन की है। बोहरा समाज के लिए यह गर्व की बात है कि विश्व पटल पर अल्फिया बक्शी ने बोहरा समाज का नाम रोशन किया है। अल्फिया बक्शी ने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट में अपना कैरियर बनाने के लिए उन्होंने पेरिस का चयन किया, जहां बॉलीवुड और हॉलीवुड समेत दुनिया भर के दीवाने साल भर आते हैं और साल भर यहां बड़े-बड़े समारोह भी आयोजित होते हैं । पेरिस में अल्फिया बख्शी को अपना कैरियर बनाने और अपनी योग्यताओं को उजागर करने का भरपूर अवसर मिला । अल्फिया बख्शी ने बताया कि फिल्म निर्माता नवाज़ुद्दीन सिद्धकी की फिल्म मोतीचूर – नाचूंगी ,, मेंं भी मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने का अवसर उसे प्राप्त हुआ है । फिल्म फेस्टिवल और कान फेस्टिवल में भी अल्फिया बक्षी के कामों की सराहना की गई है। अल्फिया बक्शी बोहरा समाज की एक रोशन मिसाल है जो अपने समाज सहित अन्य समाज के युवाओं और युवतियों के लिए भी आशा की किरण है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version