दबंगों ने आशा बहू व सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला, दबंग वन माफिया शराफत अली से हैं ग्रामीण परेशान, दबंगों के खिलाफ पुलिस कर सकती है गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

दबंगों ने आशा बहू व सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला, दबंग वन माफिया शराफत अली से हैं ग्रामीण परेशान, दबंगों के खिलाफ पुलिस कर सकती है गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई | New India Times

बाराबंकी जिला के कोठी थाना क्षेत्र में दबंग वन माफिया शराफत अली व उसके सहयोगियों की दबंगई बढ़ती जा रही है। एक बार फिर इन दबंगों ने एक आशा बहू व सिक्योरिटी गार्ड को निशाना बनाते हुए उन पर पर जानलेवा हमला घायल कर दिया है जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन माफिया शराफत अली आशा बहू सरोजनी देवी पत्नी स्वर्गीय राकेश कुमार के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए सोने की चैन पर हाथ साफ करते हुए मौके से फरार हो गया। सरोजिनी देवी का आरोप है कि वह गांव में जनगणना का सर्वे कर रही थी जिस पर दबंग शराफत अली पुत्र साबान, आजाद अली, इरफान अली ने आकर दबंगई करते हुए कहा कि जनगणना करना है तो समय से आया करो, इसी पर आशा बहू ने बदसलूकी ना करने को कहा जिस पर शराफत अली ने पास में पड़े डंडे को उठाकर आशा बहू पर हमला कर दिया जिससे आशा बहू का हाथ फ्रेक्चर हो गया व कमर में भी चोट आई है। वहीं आशा बहू ने इसकी शिकायत कोठी थाना में की है जिस पर कोठी थाना अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं दूसरी घटना सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे असदा मऊ के पास की है जहा शराफत अली, आजाद अली, इरफान अली पुत्रगण साबान ने बाबू बनारसी दास से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करके लौट रहा युवक धीरेंद्र कुमार निवासी कुतुबापुर आयु करीब 35 वर्ष को मारने के लिए घात लगाए बैठे दबंगों ने पीछे से हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया जिसके बाद धीरेंद्र कुमार ने भी कोठी थाना में इन दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वही कोठी थाना अध्यक्ष अमर सिंह का कहना है कि जितने भी शिकायतें इन दबंगों खिलाफ आ रही हैं उन को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है । व जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों की खोजबीन जारी है जिसमें एक इरफान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने में बैठाया गया है। व आगे की कार्यवाही की जा रही है।

इससे पूर्व में भी कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम

शराफत अली पुत्र साबान निवासी कुतुबापुर ने इससे पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है करीब 3 माह पूर्व एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार पर जानलेवा हमला करते हुए घायल कर मौके से फरार हो गया था जिस पर कोठी थाना पुलिस ने 28 दिन के लिए शराफत अली को जेल भेजा था। जिसका मुकदमा अभी भी चल रहा है। वहीं 8 जून को कुतुबापुर में हरिश्चंद्र पुत्र सिद्ध गोपाल के साथ भी जमकर मारपीट की थी जिसकी शिकायत कोठी थाना में हरिश्चंद्र ने की है। कार्यवाही के लिए गुहार लगाई है।

शराफत अली से परेशान हैं ग्रामीण

आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि शराफत अली एक दबंग किस्म का व्यक्ति है जो समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और आए दिन मारपीट दबंगई करता रहता है। वहीं के एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस दबंग वन माफिया शराफत अली को वन निगम व वन विभाग का खुला संरक्षण प्राप्त है जिसके लिए इस का मनोबल मारपीट व दबंगई करने में बढ़ा रहता है। आपको बताते चलें कि वन माफिया शराफत अली कि वन विभाग व वन निगम में इतनी अच्छी सेटिंग है कि सड़क के किनारे लगे पेड़ों का ठेका लेकर लकड़ियों को बेचा करता है व आसपास के थानों में भी कांस्टेबलों का संरक्षण प्राप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version