नुकसान से परेशान ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को स्कूल में किया बंद | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

नुकसान से परेशान ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को स्कूल में किया बंद | New India Times

महमूदाबाद सदरपुर थाना क्षेत्र के नींबा डेहरा गांव के लोगों ने फसलों के नुकसान से परेशान होकर एक दर्जन बेसहारा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन पशु फसलों का नुकसान कर रहे हैं। पशुओं को पकड़कर गोशाला में नहीं रखा जा रहा है। इससे फसलों को बचाना मुश्किल होता जा रहा है। इससे तंग लोगों ने शनिवार की दोपहर को एक दर्जन से अधिक पशुओं को घेरकर स्कूल में बंद कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। इस पर एसडीएम अमित भट्ट व थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीएम ने पशुओं को स्कूल से निकालकर संसारपुर गोशाला भेजा। एसडीएम ने बताया कि पशुओं को स्कूल या किसी सार्वजनिक भवन में बंद करना अपराध है। ग्रामीणों को समझाया गया है। पशुओं को गोशाला भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version