थाना प्रभारी द्वारा तिरला मेंं किया गया जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

थाना प्रभारी द्वारा तिरला मेंं किया गया जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर तिरला के द्वारा स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। इस जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढते हुए अपराधों पर अंकुश लगाया जाना हैं।

थाना प्रभारी द्वारा तिरला मेंं किया गया जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री नागर ने जनता स्वयं अपनी सुरक्षा किस प्रकार से कर सकती है तथा पुलिस को हर सम्भव सहयोग प्रदान कर सकती है, इसी प्रकार सायबर अपराधों से कैसे बचाव किया जाये और ऐसे अपराधों से सावधान रहना चाहिए आदि अनेक विषयों पर जन संवाद के माध्यम से गणमान्य नागरिक, व्यापारियों और पत्रकार बन्धुओं और आम जनता को जानकारी दी गई।
श्री नागर ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच मध्यस्थता जरूरी है जिससे इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर, आर. माधवसिंह वसुनिया, आर. किशोर, मोहन, सरदार सहित अन्य पुलिस स्टॉफ के साथ ही गणमान्य नागरिक में महेश रावला, कृष्णकांत पाटीदार, राजेश जैन, अमित पाटीदार, महेश साधु, योगेंद्र पाटीदार, श्याम बाबा आदि अनेक गणमान्य नागरिक व पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version