नाली में पड़ी विक्षिप्त महिला की मदद कर युवकों ने अस्पताल में कराया भर्ती | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

नाली में पड़ी विक्षिप्त महिला की मदद कर युवकों ने अस्पताल में कराया भर्ती | New India Times

जिला चिकित्सालय सिवनी के प्राइवेट वार्ड के सामने नाली में पड़ी हुई एक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को छपारा के नव युवकों ने मदद करते हुए पहले तो उस महिला के लिए पानी और नाश्ते की व्यवस्था की और बाद में जिला कलेक्टर की मदद से उन्हें महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।
उल्लेखनीय हो कि 7 जून दिन शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे हिंगलाज सेना के सिवनी जिला मीडिया प्रभारी और पत्रकार अश्वनी मिश्रा अपने मित्रों के साथ जिला चिकित्सालय के प्राइवेट वार्ड में अपने एक मित्र को पुत्री रत्न होने की बधाई देने पहुंचे थे। जहां इन नव युवकों की नजर प्राइवेट वार्ड के सामने नाली में पड़ी एक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला पर पड़ी जो की अर्धनग्न अवस्था में थी और पूरे शरीर में मक्खियां भिनभिना रही थी। उक्त नव युवकों ने अपनी मानवता का परिचय देते हुए पहले तो उस बुजुर्ग महिला को नाली से बाहर निकाला और फिर उन्हें पानी और नाश्ता करवाया। जिसके बाद इस बुजुर्ग महिला की हालत को देखते हुए पत्रकार अश्वनी मिश्रा ने तत्काल जिला कलेक्टर को दूरभाष पर इस मामले की जानकारी देते हुए मदद की बात कही। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल अस्पताल प्रबंधन को उस महिला की मदद करने के दिशा निर्देश दिये। जिला कलेक्टर के निर्देशन के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन भी हरकत में आया और तत्काल 2 नर्स व्हील चेयर लेकर उक्त स्थान पर पहुंची जहां से इन नवयुवकों की मदद के सहारे इस विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जब इन नव युवकों ने महिला वार्ड में कुछ महिलाओं से इस बुजुर्ग महिला के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उक्त महिला को इंदिरा गांधी नाम से जाना जाता है और वह बरघाट की निवासी है। जिला अस्पताल में एक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला के मददगार बने छपारा के नव युवकों की सभी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। हिंगलाज सेना के सिवनी जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने इस समाचार के माध्यम से उक्त बुजुर्ग के परिजनों और रिश्तेदारों को जिला चिकित्सालय पहुंचकर इस बुजुर्ग महिला को अपने घर ले जाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version