रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन;  सैकड़ों मरीज़ों ने मुफत में कराया इलाज़ | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन;  सैकड़ों मरीज़ों ने मुफत में कराया इलाज़ | New India Timesरायसेन जिला के गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी स्थित वन विभाग के सामुदायिक भवन में बुधवार को भोपाल की सामाजिक संस्था सैम कॉलेज द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें में बडी संख्या में लोगों ने अपना इलाज़ कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक गैरतगंज में आयोजित मेडिकल कैंप में भोपाल से डॉ श्री मिंज, डॉ लनारे, डॉ अमित एवं डॉ पूनम ने मरीज़ों का विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया। जांच कर मरीजों को दवाइयां वितरित किया गया। सैम कॉलेज की संचालिका प्रीति सलुजा के निर्देशन में शिविर संचालक आदेश गौर ने मीडिया को बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सरोकार तथा लोगों को उनके पास पहुंचकर अच्छा इलाज़ पहुंचाना है। जो लोग शहर से दूर रहते हैं,  उनके लिए सैम कॉलेज का यह प्रयास लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। शिविर में सभी वर्ग के लोगों ने इलाज़ कराया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version