थाना टिकैतनगर परिसर में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का नहीं दिखा कोई असर, गंदगी से भरा पड़ा है थाना टिकैतनगर परिसर | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:थाना टिकैतनगर परिसर में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का नहीं दिखा कोई असर, गंदगी से भरा पड़ा है थाना टिकैतनगर परिसर | New India Times

“जिंदगी हजार नियामत”, हमेशा किताबों में लिखा है खुद साफ रहो और अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखो, जो लोगों द्वारा रखा जा रहा है लेकिन जनपद बाराबंकी का थाना टिकैतनगर में गंदगी का साम्राज्य कायम है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण के तौर पर नजदीक से देखा जा सकता। यही नही केंद्र सरकार के द्वारा स्वच्छता अभियान पर करोड़ों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से सिर्फ कागजी कार्यवाही स्तर तक ही रह जाता है। बताते चलें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ अभियान मिशन जिसके बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर जगह सफाई का बिगुल बजा था यह वर्तमान में फेल साबित हो रहा है। अब चहुओर गंदगी का अंबार दिखाई पड़ रहा है। वहीं दुर्गंध से आसपास के रहने वालों का बुरा हाल हुआ जा रहा है। खास बात यह है कि टिकैतनगर थाने के गेट के पास लगा गंदगी का अंबार सरकार स्वच्छता अभियान को खुलेआम मुंह चिढ़ा रहा है। चाहे जितना जागरूकता पैदा करें किंतु टिकैतनगर में अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, जगह-जगह लगा कूड़ा करकट का अंबार जहां इस अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है वहीं तरह-तरह की बीमारियों को भी आमंत्रण दे रहा हैह सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहाँ पर तैनात दरोगा साहब श्री दुर्गेश कुमार मिश्र जी को गंदगी में रहने की कुछ आदत सी बन गई है, शायद इन्हें गंदगी से अटूट प्यार है???

थाना टिकैतनगर परिसर में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का नहीं दिखा कोई असर, गंदगी से भरा पड़ा है थाना टिकैतनगर परिसर | New India Times

राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान चलाकर सरकार लोगों को स्वस्थ रहने के लिए लगातार जागरूक कर रही है जिसके तहत जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसके बाद भी इसका असर बहुत कम ही देखने को मिल रहा है जागरूकता के अभाव में अभी भी लोग साफ-सफाई की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं परिणाम स्वरूप जहां तमाम बीमारियां फैल रही हैं वहीं रहन-सहन पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है टिकैतनगर थाने के पास वर्षों से कूड़ा करकट व कचरे का अंबार लगा हुआ है किंतु इस गंभीर समस्या का ना तो थाना प्रभारी ध्यान दे रहे है और ना ही संबंधित विभाग के आला अधिकारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ।

गंदगी से भरा दिखा थाना टिकैतनगरथाना टिकैतनगर परिसर में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का नहीं दिखा कोई असर, गंदगी से भरा पड़ा है थाना टिकैतनगर परिसर | New India Times

प्रधानमंत्री चाहे जितना स्वच्छ भारत मिशन की बात करे लेकिन उनके आला अफसर है उनके मिशन में रोडा बन रहे है।ये मामला बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना का है जहां एक ओर दीवार पर तो स्वच्छता की बातें लिखी है और वही आस पास कूड़े ढेर बिखरा पड़ा है जिसपर बकरियां घूमती रहती है।

क्या बोले दरोगा जी
जब इसके बारे में संवाददाता ने टिकैतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गेश कुमार मिश्रा जी से बात की गई तो वो जवाब देने से बचते रहे और बोले कि इसके बारे में आप सीओ साहब से बात कीजिए।

By nit

Exit mobile version