हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय चौरसिया निवासी बछरावा जो दिल्ली से लखनऊ वापस आ रहे थे रास्ते में रोडवेज बस में उन्हें किसी अनजान व्यक्ति नें फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिला दिया उसके बाद वो बेहोश हो गये औऱ उनसे सारा सामान व नगदी लूट ली। बस वाले ने अजय क़ो सिधौली NH-24 पर सिधौली बस स्टाप कें पास उतार कर फरार हो गया जहां से 100 नम्बर पुलिस उन्हे सिधौली सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों द्वारा उनका इलाज किया औऱ अब वह खतरे से बाहर है।
होश आने पर अजय नें बताया वो दिल्ली में काम करते हैं और छुट्टी लेकर घर वापस आ रहें थे। उनके पास करीब चालीस हजार रूपए औऱ बहुत सारा सामान था।
