दरगाह अध्यक्ष शिबू खान ने कमेटी के सदस्यों के साथ 12 जून से लगने वाले दरगाह उर्स मेले का लिया जायजा | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

दरगाह अध्यक्ष शिबू खान ने कमेटी के सदस्यों के साथ 12 जून से लगने वाले दरगाह उर्स मेले का लिया जायजा | New India Times

खीरों कस्बे के पुराना खीरों में स्थिर बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैहे की दरगाह पर दरगाह सदर शिबू खान और अपने कमेटी के मेंबरान के साथ उर्स मेले का जायजा लिया। यहां अगमनी 12,13,14, जून को उर्स होना है। बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्ला अलैहे शरीफ का सालाना उर्स 12 से 14 जून तक होगा। दरगाह कमेटी दरगाह शरीफ उर्स की तैयारी में लगी है।

हजरत बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैहे की मजार के कमेटी दरगाह शरीफ के सदर शिबू खान ने बताया कि दरगाह में बाबा की मजार पर मत्था टेकने के लिए पहुंचने वालों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। इसी वजह से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काफी संख्या में जायरीन पूरे उर्स तक रूकते हैं और बाबा साहब की जियारत करते हैं। इस मौके पर दरगाह सदर शिबू खान, उप सदर मोबिन खान, उप सदर सुल्तान उर्फ भोले, कलाम बाबा, जिलानी, कुन्नू, नाज़िम अली, मीडिया प्रभारी सलमान चिश्ती आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version