संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, मुरैना/ग्वालियर (मप्र), NIT:
आजादी के बाद मुरैना चंबल संभाग ऐसा जिला और संभागीय मुख्यालय है जहां डीएम और संभागायुक्त दोनों ही पद पर महिला आईएएस अधिकारी सुशोभित हैं।
ज्ञातव्य है कि मुरैना जिले की कलेक्टर प्रियंका दास हैं वहीं राज्य सरकार ने बीते दिवस ही 2000 बैच की आईएएस अधिकारी रेनू तिवारी को चंबल संभाग के आयुक्त पर पदस्थ किया है। आज जब नवागत संभागायुक्त पदभार ग्रहण करने पहुंची तो मुरैना की डीएम प्रियंका दास ने उनकी अगवानी की।
