योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

फतेहपुर, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के खिझना मे पुशओं का वध करके मांस बेचते हुए दो महिला समेत एक पुरूष को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। , सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बडडूपुर क्षेत्र के खिझना गांव में आये दिन प्रतिबंधित पशुओं का बध करके उनके मांस की बिक्री की सूचना पुलिस को मिल रही थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर बड्डूपुर पुलिस ने ग्राम खिझना में हसीब के घर पर छापा मारा, तो उसके घर के अंदर लगभग 35 किलो प्रतिबंधित पशुओं का मांस बरामद हुआ तथा काटने वाले औजार भी पुलिस ने बरामद किये और मौके पर शकील पुत्र शब्बीर, सूफिया पत्नी शकील तथा शाहीन पत्नी हसीब को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीँ दो लोग भागने में सफल रहे। कोतवाली बड्डूपुर पुलिसं ने मांस व सिंग इत्यादि को अपने में कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय डॉक्टर शैलेंद्र कुमार वर्मा उधापुर को बुला करके मासं को परीक्षण के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी गंगेश शुक्ल ने बताया कि प्रतिबंधित पशु का मांस नहीं लग रहा है। भैंस के पडवे का मांस है। गिरफ्तार आरोपियों शकील, सोफिया व शाहीन बानो पर 429 आईपीसी 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तीनों को जेल भेजा जायेगा।
