आदेशों का परिपालन करे सरकार, आजाद अध्यापक संघ का नाम अब आजाद शिक्षक संघ हुआ | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र) NIT:

आदेशों का परिपालन करे सरकार, आजाद अध्यापक संघ का नाम अब आजाद शिक्षक संघ हुआ | New India Times

आज़ाद अध्यापक संघ के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार आज संघ की बैठक पत्रकार भवन राजधानी भोपाल मैं आयोजित की गई जिसमें संघ के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष भरत भाई पटेल के द्वारा की गई।

अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष श्री कपिल बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मैं संघ के विस्तार पर चर्चा एवं नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।व साथ ही सरकार से मांग की गई कि संवर्ग की एक वर्ष से लंबित समस्याओं के शीघ्र निदान कर आदेश किये जावे। बैंठक को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि विद्यालय प्रारंभ होने से पूर्व शिक्षक संवर्ग के मानसिक, आर्थिक तनाव को कम करने के लिये उक्त समस्याओं का निराकरण किया जाये।
संवर्ग की बंधनमुक्त स्थानांतरण नीति लागू कर शीघ्र स्थानांतरण करे।
संवर्ग को इसी माह ऐरियर्स सहित सातवाँ वेतनमान भुगतान किया जाये।
जो हमारे साथी असमय काल कवलित हो गये हैं उनके आश्रितों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति हो।
गुरुजियों को नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता प्रदान की जावे।
शीघ्र ही संवर्ग को छठवें वेतनमान की द्वतीय क़िस्त का भुगतान हो।
संवर्ग की क्रमोन्नति एवं पदोन्नति इसी माह पूर्ण हो।
जहाँ पर कटे वेतन का भुगतान नहीं हुआ वहाँ शीघ्र भुगतान हो।

ए.ई.ओ.की शीघ्र नियुक्ति हो।
अनावश्यक रूप से संवर्ग के आदेशों व प्रक्रिया, प्रकरणों,को लंबित रखने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही हो।

आदेशों का परिपालन करे सरकार, आजाद अध्यापक संघ का नाम अब आजाद शिक्षक संघ हुआ | New India Times

दिनाँक 4 जून को विभागीय मंत्रियों एवं अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया।।।।।
संवर्ग को एन पी एस से जी पी एफ के समान राशि आहरित करने की अनुमति, आदेश प्रदान किये जावे आदि अन्य मांगों को लेकर सरकार से15 दिवस के भीतर निराकरण करने की मांग की गई।समस्याओं के निदान,समाधान न होने पर संघ न चाहते हुवे भी तय रणनीति के अनुसार आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन की होगी
बैठक मैं संघ के प्रांताध्यक्ष भरत भाई पटेल,महासचिव जावेद खान,उपाध्यक्ष अजय बक्सी, संभागीय अध्यक्ष जबलपुर गोविंद विषेन ,कटनी जिलाध्यक्ष रमाशंकर तिवारी,वैतूल जिलाध्यक्ष विनय सिंह राठौर,भोपाल मनीष शर्मा,सतना देवेंद्र पटेल,दिनेश मंडलोई,सीहोर असलम खान,इंदौर मनिंदर सिंह,झाबुआ पप्पू सिंह हटेला,शहडोल अनिल पटेल,नीमच से अनीता राठौर,निवाड़ी राकेश तिवारी,जीतेंद्र पुरोहित,संग्राम सिंह राठौर राजन सिंह रघुवंसी हरदा,विनोद मालवीय,,उमरिया आषीष गौतम, खंडवा आर पी मिश्रा, रायसेन दर्शन सिंह ओड, आदि हजारों पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिती रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version