फर्श पर प्रसव की घटना पर खेद प्रकट करते हुए स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावाट ने दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए दिए निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

फर्श पर प्रसव की घटना पर खेद प्रकट करते हुए स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावाट ने दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए दिए निर्देश | New India Times

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज भोपाल के शासकीय जे.पी. हॉस्पिटल पहुँचकर लेबर रूम जाते समय श्रीमती सुजीता राठौर की 27 सप्ताह की प्रीमेच्यूर डिलेवरी फर्श पर होने की घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घटना को दु:खद बताते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि पूरी रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत करें। श्री सिलावट ने कहा कि हॉस्पिटलों में ऐसी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मंत्री श्री सिलावट हॉस्पिटल में उपचाररत श्रीमती सुजीता राठौर से भी मिले और स्वास्थ्य तथा उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री सिलावट ने निर्देश दिये कि श्रीमती राठौर का पूर्ण स्वस्थ होने तक पूरा इलाज किया जाये और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

जे.पी. हॉस्पिटल को मॉडल हॉस्पिटल बनाया जायेगा

मंत्री श्री सिलावट ने हॉस्पिटल में ओपीडी, पैथालॉजी लैब, सिटी स्केन, एक्स-रे और इमरजेन्सी कक्षों का निरीक्षण भी किया। मरीजों से भी मिले और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। श्री सिलावट ने हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में चिकित्सकों से चर्चा करते हुए कहा कि जे.पी. हॉस्पिटल को मॉडल हॉस्पिटल बनाया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version