मोहम्मद आलम, मुरादाबाद (यूपी), NIT;
लाकडी फ़ाज़लपुर मिनी बाईपास मल्होत्रा हैंडीक्राफ़्ट के पास एक बेकाबू तेज़ रफ़्तार से आ रहे कंटेनर ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी। कुछ लोगो ने युवक की शिनाख्त की उन्होंने बताया कि यह युवक आकांक्षा एक्सपोर्ट फर्म में चेकर की नौकरी करता था।
थानाध्यक्ष मझोला और 108 एम्बुलेंस को घटना से अवगत करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर एम्बुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।
आपको बता दें यह पहली घटना नही है जब किसी बे कसूर की जान गई हो, लगभग एक माह पूर्व थाना कटघर के सामने नो एंट्री में आ रहे ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया था उसकी भी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन नो एंट्री में दौड़ रहे ट्रक और कंटेनर की रफ्तार पर लगाम लगा सकेगा या नही या इसी प्रकार हादसों से बेकसूर लोगों की जान जाती रहेगी।
