पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया द्वारा आयोजित रोजा-ए-इफ्तार में हजारों रोजेदारों ने की शिरकत | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया द्वारा आयोजित रोजा-ए-इफ्तार में हजारों रोजेदारों ने की शिरकत | New India Times

राजस्थान के शेखावाटी जनपद के सीकर शहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुभाष महरिया की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी व जिला औद्योगिक उधमी संघ द्वारा पाक माह -ए-रमाजान के सत्ताईसवें रोजे के इफ्तार के समय औद्योगिक क्षेत्र के सामुदायिक भवन परिसर में रोजा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया द्वारा आयोजित रोजा-ए-इफ्तार में हजारों रोजेदारों ने की शिरकत | New India Times

हजारों रोजेदार व सभी धर्मों के लोगों की मौजूदगी में सुभाष महरिया ने कहा कि रोजा आपसी प्यार-मोहब्बत के साथ रहकर भूखे, गरीब व बेसहारा लोगों की मदद व खिदमत करने का संदेश देता है। धार्मिक व वैज्ञानिक तौर पर रोजों की पवित्रता व उससे शारिरिक व मानसिक लाभ के बारे में बहुत कुछ पढने को मिलता है। चार दिन बाद मनाई जाने वाले पवित्र त्योहार ईद उल फितर को रोजेदारों को रोजे रखने के इनाम को तौर पर मनाये जाने की मुबारकबाद भी एडवांस में पेश की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया द्वारा आयोजित रोजा-ए-इफ्तार में हजारों रोजेदारों ने की शिरकत | New India Times

रोजेदारों के इस्तकबाल करने में लगे पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया ने कहा कि रमजान माह में इस्लाम धर्म के अनुसार शैतान को एक माह के लिये कैद करने के संदेश का ही परिणाम है कि पवित्र रमजान माह की सुगंध चारों तरफ फैली पाई जाती है। नंदकिशोर ने इस तरह के आयोजनों की मौजूदा समय की आवश्यकता बताते हुये कहा कि सभी धर्मों के लोग आपस में एक साथ मिल बेठकर इफ्तार करते हैं तो दिलों का गहराई से जुड़ाव होता है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुभाष महरिया द्वारा ओधौगीक क्षेत्र सीकर के सामुदायिक भवन में आज आयोजित रोजा इफ्तार में जिले भर के हजारों रोजेदारों के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री व विधायक महादेव सिंह खण्डेला, शिक्षा मंत्री गोविंद सिह डोटासरा, पूर्व मंत्री व विधायक राजेन्द्र पारीक, विधायक विरेन्द्र सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पी.एस जाट के अलावा जिला औद्योगिक उधमी संघ व कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित जिले भर के अनेक जनप्रतिनिधि व समाजी कारकुन भी मोजूद थे।
अंत में मौलाना मोहम्मद यूनुस कासमी ने सामुदायिक भवन परिसर में बाजमात मगरीब की नमाज अदा करवाई एवं सुभाष महरिया ने इफ्तार में आने वाले तमाम लोगों का दिल की गहरायों के साथ शूक्रीया अदा किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version