पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

लहरपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान आज चोरी की मोटरसाइकिल के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी रोहित दुबे पुलिस टीम के साथ आज सामान्य गश्त के दौरान मजाशाह चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि तभी तंबौर की तरफ से आ रहे बाइक सवार को जांच हेतु रोका गया, जांच के दौरान बाइक चालक कोई भी कागज पुलिस को नहीं दिखा सका। पुलिस द्वारा सख्ती बरते जाने पर उसने उस मोटरसाइकिल को चोरी की बताते हुए कहा कि उक्त मोटरसाइकिल उसने कोतवाली ताल गांव के ग्राम अल्नापुर से चुराया था। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रमाकांत वर्मा पुत्र सुरेश कुमार निवासी बबुनापुर तालगांव बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version