जितेन्द्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस हरदा द्वारा सघन चेंकिग फाईल वार्ड पर की गयी। 39 वाहन चालको के विरूध चालनी कार्यवाही कर 15000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया।
शाम को शहर में घूम फिर कर नाबालिग वाहन चालकों, तीन सवारी, मोबाइल पर बात करने वाले चालकों पर कार्यवाही की गयी एवं पुलिस लिखे वाहनों पर से पुलिस हटवाया गया। 10 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। 4500 रूपये जुर्माना किया गया। कुल 49 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर 20000 रूपये जुर्माना किया गया।
