मानवता संगठन गरीब बच्चों के लिए चला रहा है मानवता की पाठशाला | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:मानवता संगठन गरीब बच्चों के लिए चला रहा है मानवता की पाठशाला | New India Times

भिंड जिला शिक्षा के क्षेत्र में आज एक अनोखी पहल देखने को मिली, यह पहल अभी से नहीं बल्कि पिछले 8 महीनों से जारी है। इस पहल का नाम मानवता की पाठशाला है। यह पाठशाला उन बच्चों के लिए खोली गई है जो बच्चे शिक्षा से वंचित हैं और वह झोपड़पट्टी में रह रहे है, जिनका शिक्षा से दूर दूर तक नाता नहीं था। यह पाठशाला भिंड के प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे झोपड़पट्टी में रहने वाले बच्चों के बीच खोली गई और यहां पर हर महीने के हर रविवार को मानवता संगठन के द्वारा इन बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। वहां पर कुछ बच्चों ने यह भी बताया कि सरकारी स्कूल में अच्छी पढ़ाई नहीं होती जिससे वह स्कूल नहीं जाते।
इस संगठन में अहम रूप से बबलू सिंधी, प्रभात राजावत, तिलक भदौरिया, राहुल श्रीवास, ए.एस.यादव, संगीत तोमर, निधी जैन, रोमा शर्मा, प्रांसू जैन, दीप्ति चौधरी, नेहा जैन आदि लोग मौजूद थे।

By nit

One thought on “मानवता संगठन गरीब बच्चों के लिए चला रहा है मानवता की पाठशाला”
  1. आप सभी मेन्टर्स धन्यवाद के पात्र है बाकई में आप लोगो ने झोपड़ पट्टियों में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चो को शिक्षा देकर उनकी नई जिंदगी में जो अंधकार को मिटाकर प्रकाश लाने की कोशिश की है. उसके लिए शब्द भी नही है मेरे पास आप सभी मानवता फाउंडेशन को मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई व धन्यवाद,!!
    ??पड़ेगा इंडिया तभी तो बढेगा इंडिया??
    #Manvtafoundationbhind

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version