ग्वालियर शहर के लिए सिटी हैल्थ प्लान पर कार्यशाला आयोजित | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर शहर के लिए सिटी हैल्थ प्लान पर कार्यशाला आयोजित | New India Times

शहर के नागरिकों को सभी विभागों के आपसी समन्वय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गैर सरकारी संगठन सोसायटी ऑफ कम्युनिटी हैल्थ ऑरिएन्टेड ऑपरेशनल लिंक्स (स्कूल) के साथ मिलकर ग्वालियर शहर के लिए सिटी हैल्थ प्लान पर कार्यशाला आयोजित की गई। होटल रेडीशन में आयोजित कार्यशाला में सिटी हैल्थ प्लान को लेकर व्यापक चर्चा की गयी। कार्यशाला की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने की। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महीप तेजस्वी, उपायुक्त नगर निगम श्री देवेन्द्र सुन्दरियाल सहित स्मार्ट सिटी ग्वालियर, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय आदि विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version