मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमट ने गौ-प्रेम जता कर देश के प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर गौवंश तस्करी रोकने की मांग की | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमट ने गौ-प्रेम जता कर देश के प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर गौवंश तस्करी रोकने की मांग की | New India Times

झाबुआ राष्ट्रीय पशु गौ-माता का संरक्षण और संवर्धन हो सके, गौ-माता की अवैध तस्करी पर रोक लग सके, इस हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमट ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नाम चिट्टी लिखकर उसे पीएम मोदी एप के जरिये सेंड कर गौ-माता की अवैध तस्करी को रोकने हेतु एक अमूल्य सुझाव व्यक्त किया है।
जिले के ग्राम झकनावदा निवासी आयोग के प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष युवा मनीष पिता शैतानमल कुमट ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में बताया कि वर्तमान में देशभर में जो गौ-माता कि तस्करी का व्यापार तेजी फल-फूल रहा है, उस पर रोक लगाना आवश्यक है। इस हेतु एक छोटा सा सुझाव है कि यदि गौमाता पालकों के लिए यह नियम लागू कर दिया जाए कि जो गौमाता का मालिक है, उसकी गौमाता के कान में एक नंबर वाला बेच हो, इसके साथ ही पशु के मालिक के पास भी उसी नंबर का सेम बेच होना चाहिए, जिससे यह पता लगा लिया जाएगा कि उक्त पशु किस मालिक का है। ऐसा करने से जो देशभर में हो रहे गौ-तस्करों का कारोबार है, वह पूर्णतः बेन हो जाएगा, और साथ ही अन्य कोई भी इस बेच के नही पाए जाने पर पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आए, तो उससे पता भी चल जाएगा कि यह मवेशी उसका है या नहीं। इससे गौ-तस्करी पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है एवं राष्ट्रीय पशु गौमाता, जिसे हिन्दू संप्रदाय ईश्वर की तरह पूजनीय मानता है, इस लिए गौ माता सुरक्षित हो सकेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version