रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के झकनावदा मे शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए झकनावदा रुपाखेड़ा-बिजौरी मार्ग पर एक और नूतन कंचन मेमोरियल एकेडमी स्कूल (इंग्लिश मीडियम, सीबीएसई पाठ्यक्रम) का भव्य शुभारंभ 4 जून को होना है। स्कूल के संचालक लक्की विश्वकर्मा ने बताया कि हमारी स्कूल की मुख्य विशेषताए है कि हम वाहन सुविधा,आर ओ पेयजल, सीसीटीवी कैमरे द्वारा क्लास मॉनिटरिंग, स्मार्ट क्लास,कम्प्यूटर क्लास,विशाल खेल मैदान, आर्ट एंड क्राप्ट क्लासेस, म्यूजिक,डांस एवं ड्रामा क्लासेस,25 प्रतिशत रेट के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश, बालिकाओं के लिए शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट,नर्सरी, एलकेजी तथा यूकेजी के बच्चो के लिए विशेष प्ले रूम की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जावेगी। साथ ही संकुल प्रमुख ने अपील की है कि आप सभी स्कूल शुभारंभ में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत फरमाएं।
