गौशाला में 250 से अधिक पशुओं के बनाए गए आधारकार्ड | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौशाला में 250 से अधिक पशुओं के बनाए गए आधारकार्ड | New India Times

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कुछ दिनों पूर्व लाल टिपारा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों के आधारकार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। गौशाला में लगभग 6 हजार गौवंश को संरक्षण दिया जा रहा है। पशुपालन विभाग के उप संचालक श्री त्रिपाठी ने बताया है कि गौशाला में अभी तक लगभग 250 से अधिक पशुओं के आधारकार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में दुधारू पशुओं की संख्या 2 लाख से अधिक है। जिनमें से 5 से 6 हजार पशु संकर प्रजा‍ति के हैं। इस सीजन में दूध की मात्रा कम हो जाती है। जिसका प्रभाव बाजार में बिकने वाले मावा पर भी दिखना चाहिए परंतु बाजार में पर्याप्त मात्रा में मावा की सप्लाई होती है और मिठाईयां तैयार की जाती हैं। इन मिठाईयों में किसी प्रकार की मिलावट न हो। मिलावटी मिठाईयों से स्वास्थ्य को हानि पहुँचती है। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने इस पर ध्यान देते हुए एसडीएम श्रीमती पुष्पा पुषाम, पशुपालन विभाग के उपसंचालक एवं सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं ‍कि इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। पशुओं को ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन दिया जाता है, जो कि प्रतिबंधित है। पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत ऐसा करने वाले के विरूद्ध सजा का भी प्रावधान है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version