सीतापुर जिला के लहरपुर इलाके में किसान की हत्या कर शव खेत में फेंका | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सीतापुर जिला के लहरपुर इलाके में किसान की हत्या कर शव खेत में फेंका | New India Times

सीतापुर जिला के लहरपुर इलाके में किसान की गला दबाकर हत्या कर शातिर मौके से फरार हो गए। नवीनगर गांव के बाहर गुरुवार सुबह दीपक 42 पुत्र बैजनाथ की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के बाहर तेज बख्श के खेत में शव के हाथ पैर बंधे हुए मिले।

बताया जाता है कि किसान रात में शौच करने निकला था। इसी के बाद वह लापता हो गया। गांव के बाहर सुबह लोग शौच के लिए निकले तो किसान का शव देखा। हाल फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ लहरपुर अखण्ड प्रताप सिंह का कहना है कि किसान चार बीघे का काश्तकार था। परिवार में पत्नी और बच्चों के अलावा कोई भी नहीं है। हत्या किन कारणों से हुई है इस बात का पता लगाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version