देश हुआ मोदी मय: दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में चाय वाले ने सब को निःशुल्क पिलाई चाय | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

देश हुआ मोदी मय: दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में चाय वाले ने सब को निःशुल्क पिलाई चाय | New India Times

भाजापा पूर्ण बहुमत लेकर दोबारा सत्ता में आई जिसकी खुशी पार्टी कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वालों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा बल्कि सारा देश मोदी मय होता जा रहा है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी का इजहार कोई लस्सी पिलाकर कर रहा तो कोई चाय की गुमटी वाला अपने क्षेत्र की जनता को फ्री चाय पिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। जी हाँ मामला दमोह जिले का है यहाँ ग्राम नरसिंहगढ़ में अच्छेलाल बड्डा के नाम से मशहूर चाय दुकानदार भाजापा की जीत से काफी खुश नजर आए, इतने खुश की सुबह से शाम तक दुकान के सामने से हर आने जाने वाले को फ्री में चाय पिलाते रहे।

देश हुआ मोदी मय: दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में चाय वाले ने सब को निःशुल्क पिलाई चाय | New India Times

अच्छेलाल बड्डा का मानना है नरेंद्र मोदी जी फिर से सत्ता में आये है और दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं इसलिए जब तक मोदी जी शपथ नहीं ले लेते तब तक हम चाय की दुकान फ्री चलाएंगे, बस इतना सुन्ना था कि लोगों का हुजूम टूट पड़ा फ्री चाय की चुस्कियाँ लेने। आइये सुनते है क्या कहना है अच्छेलाल बड्डा का। आने जाने वालों ने भी फ्री मिलने वाली चाय का मजा लिया और अच्छेलाल बड्डा को मोदी जी की जीत और प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version