70 साल के बुजुर्ग दम्पति की गला रेतकर हत्या | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

70 साल के बुजुर्ग दम्पति की गला रेतकर हत्या | New India Times

बहराइच जनपद के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज बसन्त पुर ऊदल के मजरे रामनगर में दो बुजुर्ग दम्पति की निर्मम हत्या कर दी गई।
मूल निवासी मजरा बस्ती गांव निवासी 70 वर्षीय मोहन गिरी पुत्र भरोसे गिरी जो लगभग 10 वर्ष पूर्व मजरा रामनगर में आ करके अपनी पत्नी 65 वर्षीय चंद्रावती के साथ बस गए थे। ये लोग हर रोज की तरह खाना खा पीकर घर में सोये हुए थे। पत्नी आँगन में व पति बरामदे में सोए हुए थे। सुबह इनका दरवाजा खुला हुआ था और गाय बछड़े चिल्ला रहे थे काफी देर तक घर से कोई नही निकला तो ग्रामीणों ने दूर से देखा तो पत्नी की चारपाई के नीचे काफी खून पड़ा हुआ था तो लोगों को कुछ शंका हुआ और लोगों ने ग्राम प्रधान फौजदार वर्मा को सूचना दिया। प्रधान ने थाने पर तुरन्त सूचना दिया।

70 साल के बुजुर्ग दम्पति की गला रेतकर हत्या | New India Times

मौके पर देखा गया कि पत्नी चन्द्रा वती गिरी की गला काटकर निर्मम हत्या हुई है और पति मोहनगिरी की गला दबाकर हत्या की गई है।पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर काफी पुलिस फोर्स पहुँच कर मौका मुयाईना किया।मौके पर थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्र,चौकी प्रभारी सोमपाल गंगवार,क्राइम सप्ट्टर हर्ष वर्धन सिंह,C O नानपारा अरुण चन्द,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविन्द्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर भारी पुलिसफोर्स व ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version