डाॅक्टर फ़रीद क़ाज़ी के एमआईएम में शामिल होने का एमआईएम संयोजक एडवोकेट सोहेल हाशमी ने की तरदीद | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डाॅक्टर फ़रीद क़ाज़ी के एमआईएम में शामिल होने का एमआईएम संयोजक एडवोकेट सोहेल हाशमी ने की तरदीद | New India Times

एमआईएम के ज़िला संयोजक एडवोकेट सोहेल हाशमी ने बताया कि डाॅक्टर फ़रीद क़ाज़ी या अन्य कोई कांग्रेसी या भाजपाई के द्वारा एमआईएम की सदस्यता प्राप्त नहीं की गई है और ना ही सदस्यता हेतु आवेदन किया गया है। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों की हलचल को एमआईएम के ज़िम्मेदारों ने अफ़वाह क़रार दिया। एडवोकेट सोहेल हाशमी ने बताया कि वैसे भी एमआईएम में क़ौम और सियासत के डिफ़ाल्टरों और हर चुनाव में पार्टी और ईमान बेचने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपनी हरकतों और पार्टी से गद्दारी की बिना पर विद्वान डाॅक्टर हाशिये पर चले गए हैं। ऐसे लोगों को पार्टी का प्लेटफार्म उपयोग करने की अनुमति हरग़िज़ नहीं दी जा सकती। एडवोकेट सोहेल हाशमी ने बताया कि 2013 में डाॅक्टर फ़रीद क़ाज़ी ने कांग्रेस को छोड़कर एनसीपी से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उस समय कांग्रेस में क्या बुराई थी और चुनाव के बाद कांग्रेस में क्या अच्छाई आ गई जो आपने (डाक्टर क़ाज़ी) कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली और सीनियर कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की आमसभा में स्टेज से आपको भगाने के बाद भी आपने कांग्रेस क्यों नहीं छोड़ी? एमआईएम संयोजक सोहेल हाशमी एडवोकेट ने मांग की है कि इन सब बातों का खुलासा डाक्टर फ़रीद क़ाज़ी के द्वारा बुरहानपुर की जनता के सामने आमसभा के माध्यम से किया जाना चाहिए। एडवोकेट सोहेल हाशमी ने बताया कि एमआईएम नेतृत्व के माध्यम से श्री किरण वाणे को ज़िला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। डाक्टर क़ाज़ी के संबंध में एडवोकेट सोहेल हाशमी ने चर्चा में अनेक खुलासे और रहस्यों को ज़ाहिर किया है, जिन्हें अनुकूल परिस्थितियों में समय आने पर और समय समय पर जनसाधारण की जानकारी हेतु ज़ाहिर किया जा सकता है।

By nit

One thought on “डाॅक्टर फ़रीद क़ाज़ी के एमआईएम में शामिल होने का एमआईएम संयोजक एडवोकेट सोहेल हाशमी ने की तरदीद”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version