बंद मकान का ताला तोड़कर कर लाखों की लूट | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​
बंद मकान का ताला तोड़कर कर लाखों की लूट | New India Times
धुलिया जिला के साक्री तहसील के विटाई गांव में बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर देर रात अज्ञात लुटेरों ने लाखों रूपए के सोने के जेवरात, कीमती सामान और नगदी लेकर फरार हो गए।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार साक्री तहसील के विटाई गांव के किसान शरद खैरनार किसी काम से घर को ताला लगाकर 17 मार्च को बाहर गए थे। 20 मार्च को जब वह वापस आये तो उन्हें घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। जब घर की जांच की तो सोने के आभूषण, कीमती सामान और नगदी गायब मिली। अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे  नगद और  स्वर्ण आभूषण व कीमती सामानों को लूट लूट ले गए थे। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  करीब तीन लाख रूपए मूल्य की संपत्ति लूट ली गई है। इस सिलसिले में माकन के मालिक ने पुलिस शिकायत में बताया है कि दो तोला सोने की चैन जिस का बाजार मूल्य एक लाख पांच हजार रुपये और अलमारी में रखी नकदी दो लाख पचास हजार रुपयेरपर लुटेरों ने हाथ साफ कर दिया है। साक्री पुलिस स्टेशन में शरद खैरनार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है । साक्री पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version