सिवनी जिले में आज भी दिख रहा है नोटबंदी का असर, घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई लोगों को नहीं मिल पाता है कैश | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​सिवनी जिले में आज भी दिख रहा है नोटबंदी का असर, घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई लोगों को नहीं मिल पाता है कैश | New India Timesसिवनी जिला के छपारा ब्लॉक के सेनट्रल बैंक व स्टेट बैंक में अभी भी लम्बी कतारों में लग कर खाता धारकों को पैसे डालने व निकालने पड रहे हैं। दो हफ्ते से खाता धारक कुछ ज्यादा ही परेशान हो रहे हैं। रूपये निकलने के लिये लोगों की इतनी लम्बी लाइन लग रही है कि बैंक के कैश भुगतान काउन्टर से लेकर सड़क तक लोगों की लम्बी लाइन दिख रही है। ​सिवनी जिले में आज भी दिख रहा है नोटबंदी का असर, घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई लोगों को नहीं मिल पाता है कैश | New India Timesकड़कडाती धूप में खडे लोगों का दो तीन घंटे के बाद ही नम्बर आता है,  तबतक बैंक में कैश ही नही बचता है। यहां नोटबंदी से लेकर अब तक गरीब लोगों की परेशानी कम होने का का नाम नहीं ले रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version