दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो वारदातों का हुआ खुलासा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो वारदातों का हुआ खुलासा | New India Times

ग्वालियर शहर में ताबड़तोड़ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोच है। पूछताछ में उनसे दो लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियो से और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

थाना इंचार्ज मनीष डावर के अनुसार इंदरगंज थाना इलाके के शिन्दे की छावनी में दो लूट की वारदातें हुई थी, पहली वारदात फरवरी माह में हुई थीं। इसमें बाइक सवार दो लड़के फरियादी का बैग झपट कर भाग निकले थे। बैग में 22 हजार रुपए रखे हुए थे। इस वारदात के बारे में पुलिस सुराग के लिए जांच कर रही थी। इसी दौरान बीती 18 अप्रैल को ठीक इसी स्थान पर बाइक सवारों ने एक अन्य फरियादी का मोबाइल व पर्स झपट लिया था। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी दौरान सुराग लगा कि चंद्र नगर में रहने वाले ओमी कुशवाह और बंटी कुशवाह की हरकतें संदिग्ध हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संदेह के आधार पर राउंडअप कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना कबूल कर लिया और लूटा गया मोबाइल भी बरामद करा दिया। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर और वारदातों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version