हज की तीसरी और अंतिम क़िस्त भरने कि नोटिफिकेशन जारी | New India TimesSkyscraper Haj house ; Ramabai Ambedkar road ; Bombay Mumbai ; Maharashtra ; India

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज की तीसरी और अंतिम क़िस्त भरने कि नोटिफिकेशन जारी | New India Times

ज़िला हज कमेटी बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष हाजी आरिफ़ अंसारी नाज़ ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी मुम्बई के माध्यम से पवित्र हज यात्रा 2019 पर चयनित हाजियों के लिए मुम्बई से अज़ीज़िया केटेगरी में जाने हेतु 2,40,900.00 रूपये की राशि निश्चित की गई है। हज वेल्फेयर सोसायटी के ज़िलाधयक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी दादा एवं उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल और अंजुमन खुददामुल हुजजाज के संरक्षक सैयद तिलत तमजीद बाबा मियां ने बताया कि हज 2019 की तीसरी और अंतिम क़िस्त 20 जून 2019 तक या इसके पूर्व जमा कराने का सर्कुलर केंद्रीय हज कमेटी मुम्बई द्वारा जारी किया गया है। मुम्बई से ग्रीन एंव अज़ीज़िया केटेगरी अंतर्गत प्रस्थान करने वाले हाजियों को क्रमशः 76950 रूपये और 39900 रूपये अंतिम क़िस्त के रूप में जमा कराना है। रिपीटर हाजियों को रूपये 37340 रूपये जमा कराना है। हज सेवा में संलग्न रियाज़ुलहक़ अंसारी, अब्दुल रज़्ज़ाक़ सिद्दीक़ी और ईक़बाल अंसारी (हर्फ़ हर्फ़ आईना सोसाइटी ) ने बताया कि हज कमेटी के माध्यम से क़ुरबानी करने वाले हाजियों को प्रति हाजी 9150 रुपये जमा कराना है। केंद्रीय हज कमेटी मुम्बई द्वारा एक रियाल का मूल्य 18.67 रूपये निर्धारित किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version