नर्मदा सेवा यात्रा की तैयारियों की जांच के लिए रिहर्सल यात्रा आयोजित कर कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​नर्मदा सेवा यात्रा की तैयारियों की जांच के लिए रिहर्सल यात्रा आयोजित कर कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा | New India Timesरायसेन जिले के बाड़ी विकासखण्ड के ग्राम भारकच्छ कलां में 28 मार्च को नर्मदा सेवा यात्रा के प्रवेश को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे, एसपी श्री जगत सिंह राजपूत सहित सभी जिला अधिकारियों द्वारा रिहर्सल यात्रा आयोजित की गई। रिहर्सल यात्रा के दौरान अधिकारियों द्वारा परिक्रमा पथ के सभी घाटों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे द्वारा परिक्रमा पथ से लेकर, घाटों पर नर्मदा आरती, जन संवाद सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन, भोजन तथा रात्रि विश्राम से संबंधित अभी तक की गई तैयारियों तथा प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रम स्थलों, हेलीपेड, पार्किंग व्यवस्था, वीवीआईपी लोगों के आगमन, बैठक आदि से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया।

 कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने मीडिया से कहा कि नमामि देवी नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा नदी संरक्षण का दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान की सफलता के लिए जन-जन को इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने सभी धर्मो के धर्म गुरूओं, समाजसेवियों सहित सभी को इस यात्रा में आमंत्रित करने के लिए कहा।  

By nit

Exit mobile version