रमजान महीने में मुस्लिम बस्तियों की बिजली गुल होने की खबर प्रकाशित होने पर बिजली गुल होने से मिली राहत | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रमजान महीने में मुस्लिम बस्तियों की बिजली गुल होने की खबर प्रकाशित होने पर बिजली गुल होने से मिली राहत | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर वार्ड क्रमांक 8 मुस्लिम बस्ती नयापुरा मे लगातार दो-तीन दिनों से सेहरी के समय पर ही बिजली गुल होने का समाचार प्रकाशित होने के बाद बिजली गुल नहीं हो रही है बल्कि अब बिजली मिलने लगी है।

इबादतो के पाक पवित्र माहे रमजान मे मुस्लिम समाज के साथ साथ हिंदू समाज के कुछ लोग भी भिषण गर्मी मे रोजा रखकर भाईचारे का परिचय देते हुए ईश्वर-अल्लाह की बंदगी का सुबूत पेश कर रहे हैं। रात्रि में 3:15 पर तो कभी 3:25 पर अचानक बिजली के गुल हो जाना बड़ी परेशानियों का सबब बना हुआ था, समाचार प्रकाशित किया तो अब बिजली गुल नहीं हो रही है। रात्रि में सेहरी के टाईम ही बिजली गुल हो जाने से परेशानी हो रही थी पवित्र माहे रमजान मे खासकर मुस्लिम बस्ती में बिजली का सेहरी के समय ही गुल होना बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ था। मुस्लिम महिलाएं रात्रि 3:00 बजे उठ कर परिवार के लिए खाना, चाय, नाशता बनाती हैं ओर उसी समय लाईट के चले जाने से अंधेरे में कार्य करना पड़ रहा था जिससे परेशानि हो रही थी। इस भीषण गर्मी में मुस्लिम समाज की महिलाएं पुरुष के साथ मासुम बच्चे भी रोजे रखकर कुरान की तिलावत करते हुए खुदा की इबादत में मशगूल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version