वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ब्लॉक रमिया बेहड़ के ग्राम सेमरा बाजार स्थित श्री नेहरू शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सतत् सेवा संस्थान के द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित सेमिनार में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को रिसोर्स पर्सन अशोक सक्सेना ने सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट के प्रयोग के बारे में बताया। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से होने वाले खतरों से सचेत किया।
संस्था के सचिव आशुतोष त्रिवेदी जनार्दन बाबू मिश्र,विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी लाल शुक्ल,उप प्रधानाचार्य इंदु मोहन कनौजिया,ग्राम देवी पुरवा निवासी शिक्षक सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने भी सड़क सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। संस्था के समन्वयक रामचंद्र ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
