शहर में संचालित शैक्षणिक कोचिंग संस्थानों के आसपास यातायात प्रभावित न हो: ग्वालियर कलेक्टर | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शहर में संचालित शैक्षणिक कोचिंग संस्थानों के आसपास यातायात प्रभावित न हो: ग्वालियर कलेक्टर | New India Times

शहर में संचालित शैक्षणिक कोचिंग क्लासों के आस-पास यातायात प्रभावित न हो, इसके साथ ही कोचिंग क्लास के आस-पास का माहौल बेहतर बना रहे, यह जवाबदारी कोचिंग संचालकों की है। कलेक्टर ग्वालियर श्री अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने पुलिस कंट्रोल रूम में कोचिंग संचालकों की बैठक लेकर उक्त निर्देश दिए हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा, एडिशनल एसपी सहित पुलिस के अधिकारी व कोचिंग संचालक उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कोचिंग संचालकों से कहा है कि जिन भवनों में कोचिंग संचालित की जा रही हैं, वह सुरक्षित हैं कि नहीं, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कोचिंग क्लास के पास पर्याप्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो। फायर सेफ्टी के साथ ही सभी कोचिंग संस्थाएं अपने यहाँ सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से मॉनीटरिंग कराएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version