शादी समारोह में छोड़ा गया पटाखा छप्पर पर गिरने से घर में लगी आग, आग में सिलेंडर फटने से लगभग आधा दर्जन मकान भी आये आग की चपेट में | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

शादी समारोह में छोड़ा गया पटाखा छप्पर पर गिरने से घर में लगी आग, आग में सिलेंडर फटने से लगभग आधा दर्जन मकान भी आये आग की चपेट में | New India Times

सीतापुर जिला के लहरपुर तहसील मुख्यालय से महेज 4 किमी की दूरी पर स्थित गांव लच्छन नगर में मध्य रात्रि को अचानक एक घर में भीषण आग लग गयी। आग लगने से रसोई में रखा गैस सिलेंडर फट गया, सिलेंडर फटने के बाद लगभग आधा दर्जन मकानों को आग ने अपने चपेट में ले लिया। शादी समारोह में छोड़ा गया पटाखा छप्पर पर गिरने से घर में लगी आग, आग में सिलेंडर फटने से लगभग आधा दर्जन मकान भी आये आग की चपेट में | New India Times

सूत्रों की मानें तो गांव में ही एक बारात आयी हुई थी जो द्वाराचार के लिए गाजे बाजे के साथ द्वारचार स्थल की तरफ नाच, गाने, गोले, पटाखों, आतिश बाजी, करते हुए जा रहे थे इसी दरमियान में आसमानी गोला अचानक मोहम्मद रफी के घर के छप्पर पर आकर गिर गया जिससे मोहम्मद रफी का घर और उनके भाई मोहम्मद शरीक व लतीफ के मकानों में लाखों की संपत्ति व अनाज भी जल कर राख हो गया और एक जिंदा बकरा भी जलकर राख हो गया।

शादी समारोह में छोड़ा गया पटाखा छप्पर पर गिरने से घर में लगी आग, आग में सिलेंडर फटने से लगभग आधा दर्जन मकान भी आये आग की चपेट में | New India Times

हवा तेज़ होने के कारण देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आधा गांव तो नींद की आगोश में समाया हुआ था तभी अचानक आग लगने के कारण हो हल्ला सुन कर ग्रामीणों ने आग की तरफ भाग कर आग को बुझाने की कोशिश की व दमकल विभाग को सूचना दी। आग को बुझाने के प्रयास में कुछ लोग आग की चपेट में घायल हो गए हैं। जैनुल आब्दीन, मोहम्मद ताहिर, मुशीर खान, मंगरे, इरशाद, संटी आग की चपेट में आने से घायल हो गए हैं।
घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों ने लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया हालत गम्भीर देखते हुए सीएचसी प्रभारी ने जिला मुख्यालय सीतापुर रेफर कर दिया है।

2 घण्टे बाद भी नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी

ग्रामीणों की मानें तो दमकल विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों का नुकसान बहुत हो गया है। दमकल विभाग की गाड़ी अगर वक्त रहते सहायता हेतु गांव आ जाती तो हम लोग आज बेघर ना होते, दो घण्टे इंतज़ार करना पड़ा तब जा कर गाड़ी आयी तब तक ग्रामीणों की रोज़ मर्रा के इस्तेमाल व अनाज व नगदी औरतों के जेवर वगैरा जल कर राख हो चुके थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version