पवित्र रमज़ान माह में इकरा एज्युकेशन सोसायटी के माध्यम से गरीब परिवारों को किया गया अनाज का वितरण | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पवित्र रमज़ान माह में इकरा एज्युकेशन सोसायटी के माध्यम से गरीब परिवारों को किया गया अनाज का वितरण | New India Times

यवतमाल जिला के पुसद की इकरा एज्युकेशन सोसायटी के माध्यम से समाज के दानशूर लोगों की सहायता से पुसद शहर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर गरीब परिवारों को अनाज का वितरण किया गया। पुसद शहर में हर वर्ष एक हजार जरूरतमंद परिवारों को अनाज का वितरण रमजान माह में किया जाता है। पवित्र रमज़ान माह में इकरा एज्युकेशन सोसायटी के माध्यम से गरीब परिवारों को किया गया अनाज का वितरण | New India Times

रमजान माह इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महिना है़, इसे इस्लाम धर्म में काफी महत्व प्राप्त हुआ है। रमज़ान का महीना बहुत ही उत्साह वातावरण में मनाया जाता है। इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद (सल.) का सबसे प्यारा माह के रूप में रमज़ान माह की पहचान है। इस माह में अच्छे काम जैसे रोजा रखना, दानधर्म करना, प्रार्थना करना, गोर गरीबों की सहायता, पवित्र कुराण का पठण करना आदी काम किए जाते हैं। ऐसा करने पर अन्य 11 माह से ज्यादा पुण्य प्राप्त होता है।

पवित्र रमज़ान माह में इकरा एज्युकेशन सोसायटी के माध्यम से गरीब परिवारों को किया गया अनाज का वितरण | New India Times

इस रमजान माह के अवसर पर इकरा एज्युकेशन सोसायटी पुसद के माध्यम से समाज के दानशूर लोगों की सहायता से पुसद के हज़रत उमर फारूक उर्दू शाला परिसर में और अन्य जगह पर गरीब परिवार को 10 किलो गेहूं, 5 किलो चावल, 1 किलो शक्कर, एक किलो तेल, 1 किलो चणादाल, 1 किलो मसूर दाल, मिरची पावडर, हल्दी पावडर, चाय पावडर, पेंड खजूर और अन्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के नसीर अहमद, अनस अहमद, शेख आसिफ, सलमान खान, शेख दानिश, अमैर अली, शेख मुस्तफिज, शेख नावेद, अदनान अहमद, शेख दानिश आदि उपस्थित थे। संस्था के इस कार्य की सभी ओर से सराहना हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version