पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड मध्यप्रदेश द्वारा हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। हाईस्कूल परीक्षा में धार जिले के शा .उत्कृष्ट विद्यालय धार के छात्र सुयश दसाया(लोधा) पिता कंवरलाल दसाया ने 500 मेें से 479 अंक प्राप्त कर 96% प्रतिशत के साथ धार जिले मेें चौथा स्थान प्राप्त किया है।इस के साथ ही गणित विषय मेें 100 मे से 100 अंक प्राप्त किए है। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य व समस्त शिक्षको ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
छात्र सुयश दसाया (लोधा) के इस सफलता पर पूरे परिवार मेें खुशियां का माहौल है और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।हमारे संवाददाता को छात्र ने बताया कि उसकी इस सफलता के पीछे उसके माता-पिता , दादी, बड़ी बहन का सहयोग मिला। जिसके कारण आज अच्छे अंको से सफलता प्राप्त की।अपनी इस सफलता का श्रेय अपने प्राचार्य, शिक्षको और समस्त स्टॉप के सहयोग और मार्गदर्शन देने से अच्छे अंको से सफलता प्राप्त की।
आगे कहा कि विशेष सहयोग अपने पिता कंवरलाल दसाया द्वारा संचालित लिटिल फ्लॉवर इन्टरनेशनल हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षको द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा।
इस अवसर पर छात्र सुयश दसाया (लोधा) ।को 96% प्रतिशत अंकों से सफलता प्राप्त करने पर परिवार, ईष्टजनों व मित्रों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
