नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ विभाग के सभी कर्मीगण अपने अपने स्वास्थ केंद्रों के कार्य क्षेत्रों में जनता से सीधे संपर्क बनाकर डेंगू निवारण के लिए अपनाई जाने वाली उपाययोजनाओं की जानकारी का प्रसार करें, और स्थानीय पंचायतों की मदद से डेंगू प्रतिबाधन हेतु लोगों से सुखा दिवस मनाने की अपील करें। इस काम में स्वास्थ विभाग कि संकल्पनाओं को जमिन पर उतारें, ऐसा आह्वान जामनेर तहसील स्वास्थ अधिकारी डाॅ श्री राजेश सोनवने ने किया है।

पंचायत समिती के संग्राम कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अगवाई करते हुए डाॅ सोनवने ने कहा कि वैसे भी स्वास्थ विभाग द्वारा किए गए सजग कार्यों के चलते क्षेत्र में 2013 से अब तक डेंगू ने सिर नहीं उठाया है। डेंगू निवारण के लिए चलने वाला कामकाज पूरी तरह आनलाइन होगा। इंडीया फाइट डेंगू नाम से सरकारी ऐप से ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को जोड़ना होगा।

डेंगू को लेकर प्रतिबंध ही सुरक्षा की कुंजी है। बैठक में डेंगू जनजागृती के बेहतर कार्य के लिए विजय वानखेडे को सम्मानित किया गया। मंच पर डाॅ श्रीमती पल्लवी राऊत, श्री पी सी बाविस्कर आदि मान्यवर मौजुद रहे। बतौर स्वास्थ अधिकारी डाॅ श्री सोनवने ने अपने अब तक के कार्यकाल में संक्रामक बीमारियों के उच्चाटन हेतु स्वास्थ विभाग के कार्यचालन में कई सकारात्मक बदलावों को अमल में लाया है जिसके नतीजे बिल्कुल साफ़ सुथरे तरीके से दिखाई पड रहे हैं।
