हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूरज कुंड के निकट लहरपुर विश्वा मार्ग पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार अंकित पुत्र राम बालक 20 वर्ष निवासी बसंती पुर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा चचेरा भाई विशाल पुत्र संतोष 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से लहरपुर आ रहे थे, तभी सूरज कुंड मंदिर के सामने विश्वा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया व विशाल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
