मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दोपहर में बुरहानपुर जिला के खकनार में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ आज 16 मई 2019 गुरुवार को दोपहर 12.15 बजे कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव के पक्ष में बुरहानपुर के खकनार में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सभा समाप्ति के बाद पूर्व विधायक रवींद्र महाजन के पिताजी के दुखद निधन पर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने भी जा सकते हैं।
