मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आज घोषित परीक्षा परिणाम में युनिक पब्लिक स्कूल की छात्रा सफ़िया सदफ़ ने 91 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्योगपति सैयद फ़रीद सेठ ने बताया कि यूनिक पब्लिक स्कूल की 22 छात्राओं में से 17 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। सामान्यतः शाला का परीक्षा परिणाम 100 % रहा है। सफ़िया सदफ़ के बाद फ़ाएज़ा ज़र्रीन ने 87.4% एवं ज़ोया अरजुमंद ने 86.4% अंक प्राप्त कर दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल किया है। युनिक पब्लिक स्कूल की छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल अध्यक्ष मोहतरमा सैयदा आरिफ़ा शीरीन, स्कूल प्राचार्य कोमल शुक्ला मेम, दीपिका कापड़िया मेम, सामाजिक कार्यकर्ता एंव ताना गुजरी मस्जिद कमेटी के सदस्य जमील उद्दीन निज़ामुद्दीन आदि ने सभी छात्राओं एं उनके अभिभावकों सहित शाला के संरक्षक सैयद फ़रीद सेठ एंव स्कूल स्टाफ़ को बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

masha allah allah tum sab ko qamyab karein